शिलान्यास के कुछ घंटों बाद ही शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में आक्रोश

सीवर पाइपलाइन परियोजना से जुड़े शिलापट्ट को अराजक तत्वों ने तोड़ा, पार्षद ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

 

SHREE 7NEWS, शिवपुर (वाराणसी)। नारायणपुर वार्ड-31 के लक्ष्मणपुर क्षेत्र में सीवर पाइपलाइन बिछाने के विकास कार्य के शिलान्यास के कुछ ही घंटों बाद शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। स्थानीय पार्षद संदीप रघुवंशी ने शिवपुर थाने में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

जानकारी के अनुसार 14 जून को लक्ष्मणपुर मेन रोड पर सीवर पाइपलाइन बिछाने के महत्वपूर्ण विकास कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया था। कार्यक्रम में वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

आरोप है कि उसी रात कुछ अराजक तत्वों ने मौके पर स्थापित शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे क्षेत्र में नाराजगी फैल गई।

 

पार्षद संदीप रघुवंशी ने कहा कि यह घटना केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

 

उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

पार्षद द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर शिवपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों से जुड़ी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना समाज और क्षेत्र के हितों के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और विकास कार्य बिना किसी बाधा के आगे बढ़ेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सत्यनिष्ठा से समृद्धि पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

    पावरग्रिड और काशी विद्यापीठ की संयुक्त पहल, कुलपति ने विजेताओं को किया सम्मानित     रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय  वाराणसी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड…

    संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    कैथी टोल प्लाजा पर चंद्रशेखर आजाद का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। वाराणसी से गाजीपुर जाते समय गुरुवार की सुबह भीम आर्मी प्रमुख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, ढाई घंटे तक चला समझाने का दौर

    शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, ढाई घंटे तक चला समझाने का दौर

    सत्यनिष्ठा से समृद्धि पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

    सत्यनिष्ठा से समृद्धि पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

    संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    सुदामा चरित्र के भावपूर्ण प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

    सुदामा चरित्र के भावपूर्ण प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

    चौबेपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल का निधन

    चौबेपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल का निधन

    लघु नाटक के जरिए बच्चों ने दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेश

    लघु नाटक के जरिए बच्चों ने दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेश