बालिकाओं को शिक्षा, संस्कार और स्वरोजगार से सशक्त बनाना मेरा लक्ष्य : सीता पटेल

निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण देकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटीं समाजसेविका

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। मुर्दहा स्थित भुसौला निवासी समाजसेविका सीता पटेल शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा संचालित रिया सिलाई केंद्र में बेटियों को सिलाई, कढ़ाई और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

सीता पटेल का मानना है कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास हुनर है तो वह जीवन में आगे बढ़ सकता है। इसी उद्देश्य से वह बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं।

 

हाल ही में उन्होंने एक जरूरतमंद बालिका सुषमा के रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं कर उसकी शिक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी उठाई है। सीता पटेल का कहना है कि केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी उतना ही आवश्यक है, जिससे वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

 

उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को निःशुल्क सिलाई, बुनाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक जीवन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

 

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. लियाकत अली जलज से हुई एक अनौपचारिक बातचीत में सीता पटेल ने कहा कि समाज को बेटी और बेटे में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “बेटियां हैं तो भविष्य है। बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिलेगा तो वे हर क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास लिखेंगी।”

 

सीता पटेल ने बताया कि भविष्य में वह उन बालिकाओं की भी मदद करेंगी, जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई आगे नहीं बढ़ा पा रही हैं। उनका लक्ष्य अधिक से अधिक बेटियों को शिक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

 

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि सीता पटेल का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने का उनका अभियान अनेक परिवारों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन