लोकसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

विकास खंड मछलीशहर सभागार में भाजपा नेताओं ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित “लोकसेवा जनकल्याण : 12 वर्ष बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड मछलीशहर सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम का संयोजन भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती मीना पटेल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री जगदीश सोनकर तथा विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी श्री राजेश कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मछलीशहर श्री हरिओम गुप्ता ने की।

 

मुख्य अतिथि श्री जगदीश सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश को “बीमारू राज्य” कहा जाता था, लेकिन आज प्रदेश विकास, निवेश, आधारभूत संरचना और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, डॉ. रामचंद्र बिंद, शैलेश गिरी, सुनील शुक्ला, जयानंद चौबे, प्रीति प्रजापति, पूनम बिंद, महेश चौरसिया, महेश तिवारी, राजकुमार गुप्ता, जन्मेजय तिवारी एवं शरद पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया तथा “12 वर्ष सेवा के, 12 वर्ष सुशासन के, 12 वर्ष गरीब कल्याण के” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने मोदी सरकार के कार्यकाल को जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित बताते हुए इसे देश के लिए परिवर्तनकारी कालखंड बताया।

“12 वर्ष सेवा के, 12 वर्ष सुशासन के, 12 वर्ष गरीब कल्याण के — मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला