भारत-मॉरीशस मैत्री को मिला नया आयाम, भव्य शुभ मंगल कलश यात्रा से गूंजा सनातन संदेश

महेश्वरनाथ मंदिर तक निकली आस्था यात्रा, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के संदेश के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मिली नई मजबूती

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। परम पूज्य श्री श्री 1008 डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज जी, श्रीकुल पीठ पीठाधीश्वर एवं ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास के संस्थापक एवं अध्यक्ष के सान्निध्य में मॉरीशस में भव्य शुभ मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। ट्रायोस बुटीक होटल से प्रारंभ हुई यह पावन यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच महेश्वरनाथ मंदिर, ट्रायोलेट तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारतीय मूल के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

इस अवसर पर डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज जी ने कहा कि सनातन संस्कृति मानवता, प्रेम, सेवा और विश्व बंधुत्व का संदेश देती है। उन्होंने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि “सनातन जोड़ता है, तोड़ता नहीं है” और सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार के रूप में देखने की प्रेरणा देता है।

 

कार्यक्रम में मॉरीशस सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, मॉरीशस ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एमबीसी), भारतीय उच्चायोग तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

आयोजन की सफलता के लिए ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास, मॉरीशस के कंट्री प्रेसिडेंट श्री चंद्रज्योति बूबून, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष डॉ. कल्याणी जुग्गू तथा सचिव श्री जयचंद लालबीहैरी के योगदान की सराहना की गई।

 

विश्व शांति, मानव कल्याण और भारत-मॉरीशस मैत्री की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर “वसुधैव कुटुम्बकम् — सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है” का संदेश प्रमुख रूप से प्रतिध्वनित हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी