एसीपी प्रतीक कुमार को भावभीनी विदाई, पुलिस अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल

बनारस किला में आयोजित समारोह में डीसीपी नीतू कादयान ने कहा- कानून व्यवस्था और जनविश्वास मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। बड़ागांव स्थित बनारस किला परिसर में गुरुवार को पिंडरा क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रतीक कुमार के स्थानांतरण पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीसीपी गोमती नीतू कादयान ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने भी एसीपी प्रतीक कुमार की निष्पक्ष कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और संवेदनशील पुलिसिंग की प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ।

विदाई समारोह के दौरान बड़ागांव थाने के हेड कांस्टेबल आनंद सिंह सहित पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों ने एसीपी प्रतीक कुमार को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। भावुक माहौल के बीच पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाओं के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा