शादी की खुशियां मातम में बदलीं: निमंत्रण बांटने निकले युवक की नहर में गिरकर मौत

छोटे भाई की शादी का कार्ड देने जा रहे थे अनिल राजभर, पीछे छोड़ गए तीन माह का मासूम बेटा

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के पलकहा-पंडापुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में बाइक सवार युवक की नहर में गिरने से मौत हो गई। युवक अपने छोटे भाई की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से निकला था। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम पसर गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान हरिहरपुर निवासी अनिल राजभर पुत्र दूधनाथ राजभर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार 22 जून को उनके छोटे भाई सुनील की बारात जाल्हूपुर के कोचिया गांव जानी थी। विवाह की तैयारियों के बीच अनिल रिश्तेदारों को निमंत्रण देने निकले थे। इसी दौरान पलकहा-पंडापुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चार भाइयों में तीसरे नंबर के अनिल राजभर पेशे से बाइक मैकेनिक थे। उनकी पत्नी नेहा और तीन माह का एक मासूम बेटा है। परिवार के अन्य भाई मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं और छोटे भाई की शादी के चलते सभी सदस्य घर आए हुए थे। लेकिन एक पल में खुशियों का माहौल गम में बदल गया।

पति की मौत से बेसुध पत्नी नेहा शव से लिपटकर विलाप करती रहीं। वह बार-बार कहती रहीं कि अभी तो जिंदगी की शुरुआत हुई थी और तीन माह के बेटे के पालन-पोषण की चिंता उन्हें सताने लगी। वहीं मां राजकुमारी बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोती रहीं। घर में जहां शहनाई बजने की तैयारियां थीं, वहां मातम का सन्नाटा छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव तथा अनुराग तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हरिहरपुर गांव समेत आसपास के क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी