घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने के मामले में तीन दोषियों को चार-चार वर्ष की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने लगाया 40-40 हजार रुपये का अर्थदंड, जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त कारावास

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराईं में वर्ष 2019 में घर में घुसकर एक वृद्ध और महिला के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-6 श्री आलोक कुमार की अदालत ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को चार-चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने तीनों दोषियों पर 40-40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

 

वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश कुमार मिश्रा के अनुसार, 31 जुलाई 2019 की शाम लगभग पांच बजे ग्राम बराईं निवासी घनश्याम मिश्रा अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का निवासी रिंकू राजभर ऊंची आवाज में अश्लील गीत गा रहा था। इसका विरोध करने पर रिंकू राजभर अपने साथ हरिश्चंद्र राजभर और अनिल राजभर को लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर घनश्याम मिश्रा के घर पहुंच गया और घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वृद्ध को गंभीर चोटें आईं।

 

घटना के बाद घनश्याम मिश्रा के पुत्र श्रवण कुमार मिश्रा ने उसी दिन चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने रिंकू राजभर, हरिश्चंद्र राजभर एवं अनिल राजभर को भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 506, 452 और 323 के तहत दोषी ठहराया।

 

अदालत ने प्रत्येक आरोपी को सभी धाराओं में कुल 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

मामले की पैरवी एडीजीसी के अलावा वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश कुमार मिश्रा, अधिवक्ता राहुल पांडेय एवं अंशुमान पांडेय ने की। न्यायालय के फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने संतोष व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी