योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

विद्यालयों और महाविद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया नियमित योग का संकल्प

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को चौबेपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित रूप से इसे अपनाने का संकल्प लिया।

 

कटेसर कला स्थित एसएसआई पब्लिक स्कूल परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एसएसआई पब्लिक स्कूल, स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय तथा सूबेदार सिंह विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ‘सन्नी’ ने किया।

 

उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर है, जो व्यक्ति के शरीर, मन और विचारों में सामंजस्य स्थापित कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है और आज विश्व समुदाय इसके महत्व को स्वीकार कर रहा है।

 

योगाचार्य दिलीप कुमार सैनी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के सचिव अनुज कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. अभय कुमार पांडेय, एसएसआई पब्लिक स्कूल के एएमडी अतुल सिंह, कोऑर्डिनेटर आदर्श तिवारी सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

उमरहा स्थित जयप्रकाश महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर निरोग जीवन का संदेश दिया। वहीं, भंदहा-कैथी स्थित कृष्ण संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

 

सभी संस्थानों में कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के संकल्प और राष्ट्र व समाज के सर्वांगीण विकास की कामना के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग न केवल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान