गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

बुआ के घर घूमने आए थे दोनों मासूम, गहरे पानी में डूबने से गई जान

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी बुआ के घर घूमने आए थे। हादसे की खबर मिलते ही गंगापुर और चंदौली जनपद के कांवर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित कांवर गांव निवासी नंदकिशोर निषाद लखनऊ में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनका 18 वर्षीय पुत्र शुभम निषाद और 10 वर्षीय पुत्री अनन्या निषाद शनिवार को वाराणसी के गंगापुर गांव स्थित अपनी बुआ विमल देवी के घर आए थे। दोनों बच्चे महड़ौरा के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत थे।

 

रविवार सुबह दोनों भाई-बहन घर से कुछ दूरी पर स्थित गंगा तट पर स्नान करने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।

 

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा तट पर पहुंच गए। कई लोग तत्काल नदी में कूद पड़े और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की मौत से घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

 

घटना की सूचना मिलते ही कांवर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजन गंगापुर पहुंचे और दोनों बच्चों के शव अपने पैतृक गांव ले गए। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पिता नंदकिशोर निषाद, मां सुनीता देवी, छोटी बहन सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से हर कोई स्तब्ध और दुखी दिखाई दिया।

 

एक ही परिवार के दो बच्चों की असमय मौत से दोनों गांवों में शोक का माहौल है। क्षेत्र के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे और इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग