अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजातालाब मंडल अंतर्गत जोगापुर महगांव स्थित एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी वाराणसी के जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की अनुपम देन है, जिसे आज विश्वभर में सम्मान और स्वीकार्यता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवन का आधार भी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। नियमित योगाभ्यास से अनेक रोगों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक सक्षम बनता है।

 

राम शकल पटेल ने उपस्थित लोगों से प्रतिदिन योग करने और परिवार व समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव होते हैं।

 

योग कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता निहाला मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद सिंह गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, प्रेम शंकर पाठक, उपेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मनोज सिंह, मातिवर सिंह, सुरेन्द्र कुमार बिंद, जगदीश कुमार जायसवाल, हिमांशु मिश्रा, मुकेश सिंह, भानु बिंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग समाज के संकल्प के साथ किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग