विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

देशभर के पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवासों पर किया योगाभ्यास, संगठन ने संस्कार, सेवा और समरसता का दिया संदेश

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से रविवार को देशवासियों के लिए स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश जारी किया गया। संगठन ने ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’ का आह्वान करते हुए योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।

 

राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे ने देशवासियों को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक प्रभावी जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से मानसिक शांति, एकाग्रता और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा व्यक्ति स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होता है।

 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे तथा राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडे के निर्देश पर वाराणसी जनपद इकाई सहित मंडल एवं प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों ने अपने-अपने निजी आवासों पर योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम की तस्वीरें संगठन के आधिकारिक समूहों में साझा कर स्वास्थ्य और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया।

 

राष्ट्रीय सनातन संघ ने अपने मूल मंत्र ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ के अनुरूप संस्कार, सेवा, संगठन और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। संगठन ने प्रत्येक घर में योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमन पांडे, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह ‘पप्पू’, प्रदेश अध्यक्ष राहुल पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजनाथ पांडे ‘मुलाई गुरु’, मंडल महासचिव आनंद राय, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, शिवपूजन सिंह, जिला प्रभारी राजेश तिवारी, नगर प्रभारी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया तथा लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग