महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में एनडीआरएफ तैनात

महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में एनडीआरएफ तैनात

वाराणसी :- महाशिवरात्रि पर्व पर काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाटों पर श्रद्धालु भारी संख्या में उमड़ रहे हैं उनकी सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ के बचावकर्मियों को सभी प्रमुख घाटों पर तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमों को विभिन्न घाटों जैसे

नमो घाट, राजघाट, शीतला घाट, मणिकर्णिका घाट, ललिता घाट, प्रयाग घाट, दशाश्वमेध घाट, त्रिपुराभैरवी घाट, मानमंदिर घाट* और नजदीकी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में गंगा नदी में तैनात किया गया है इसके साथ ही गंगाजी में बोट के माध्यम से पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

एनडीआरएफ की मेडिकल टीम *वाटर अम्बुलेंस* के साथ विभिन्न घाटों पर उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं के प्राथमिक उपचार एवं सहायता के लिए तैनात है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की भारी संख्या एवं सुरक्षा के दृष्टिगत *मार्कन्डेय महादेव, कैथी* में भी एनडीआरएफ टीम को गंगाजी में तैनात किया गया है।

दशाश्वमेध घाट पर *मेडिकल कैंप* भी आयोजित किया गया है जिसमें एनडीआरएफ के डॉक्टर विवेक सिंह, उप कमांडेंट मेडिकल टीम के साथ मौजूद है। इस दौरान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ प्राथमिक उपचार की भी सुविधा भी दी जा रही है। एनडीआरएफ की दो टीमें 20 बोट और बचाव कर्मियों के साथ वाराणसी के प्रमुख घाटों पर तैनात है जिसमें गोताखोर और पैरामेडिक्स स्टाफ डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय व अन्य आधुनिक बचाव उपकरणों के साथ मौजूद हैं।

इस अवसर पर *श्री मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक 11 एनडीआरएफ* ने अपील की है कि सभी श्रद्धालु सावधानी बरतते हुए पूरे हर्षोउल्लास से इस पर्व को मनाएं और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। एनडीआरएफ पूरी श्रद्धा के साथ इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपकी सुरक्षा में तैनात है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह