गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

केसरिया ध्वज-पताकाओं से गूंजा क्षेत्र, गोमती तट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली भव्य शोभायात्रा

 

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा-हरिहरपुर स्थित माँ काली मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में लगभग 1100 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और केसरिया ध्वज-पताकाओं के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली।

प्रातःकाल श्रद्धालु महिलाएं गोमती नदी तट पहुँचीं, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी का पूजन, आरती एवं जलाभिषेक किया गया। इसके उपरांत कलशों में पवित्र जल भरकर श्रद्धालुओं ने सिर पर धारण किया और हरिहरपुर, धौरहरा, पुरापार तथा कस्बा धौरहरा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए भव्य कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुँची।

यज्ञ स्थल पर आचार्यों द्वारा विधि-विधान से मंडप पूजन, मंडप प्रवेश, देव पूजन, आरणी मंथन एवं हवन के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कराया गया। इस महायज्ञ का संचालन अयोध्या से पधारे पूज्य श्री योगी रामानंद दास जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हो रहा है।

आयोजकों ने बताया कि 24 जून से प्रारंभ हुआ महायज्ञ 30 जून को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा, जबकि 1 जुलाई को आयोजित विशाल भंडारे में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। महायज्ञ के दौरान विश्व शांति, मानव कल्याण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए विशेष वैदिक आहुतियाँ अर्पित की जाएंगी।

आयोजन समिति के अनुसार श्रद्धालुओं के बीच एक लाख रुद्राक्ष का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन, वैदिक अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संतों ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन में पंचतत्वों की शुद्धि एवं आध्यात्मिक साधना का विशेष महत्व है और यही जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    गलती से दूसरी बाइक लेकर चला गया व्यक्ति, खुद थाने पहुंचकर लौटाई गाड़ी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): समाधान दिवस के दौरान चौबेपुर थाने में उस समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश