सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

खिचड़ी प्रसाद व शीतल जल सेवा में उमड़ा जनसमूह, सेवा से समाज में बढ़ती है सहयोग और संवेदना: गीता जैन, मृदुला अग्रवाल

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी: सावन मास के दूसरे शनिवार के पावन अवसर पर संकल्प संस्था द्वारा संचालित ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ के तहत चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के सामने खिचड़ी प्रसाद वितरण और शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। सेवा अभियान के 225वें सप्ताह में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों, जरूरतमंदों तथा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आए कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर की गई। इसके बाद श्रद्धाभाव के साथ खिचड़ी प्रसाद और ठंडे जल का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने विशेष रूप से कांवरियों और जरूरतमंदों की सेवा पूरे समर्पण भाव से की।

 

इस अवसर पर श्रीमती गीता जैन ने कहा कि सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति का ही नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का भी संदेश देता है। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है, जो समाज में सहयोग और अपनत्व की भावना को मजबूत करता है।

 

वहीं श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल ने कहा कि सावन में सेवा और परोपकार का विशेष महत्व होता है। कांवरियों और जरूरतमंदों को भोजन व जल उपलब्ध कराना मानव सेवा का सरल और प्रभावी माध्यम है, जिससे समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बल मिलता है।

 

इस आयोजन में श्रीमती गीता जैन एवं श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, श्रीमती रमन लता अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित संस्था के सदस्य और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र