मिर्जापुर कार्यक्रम के बाद वाराणसी पहुंचे राज्यपाल, तेलंगाना की सुख-शांति के लिए मांगा आशीर्वाद
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सावन मास में शनिवार की शाम 8 बजे मिर्जापुर एक कार्यक्रम के बाद मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचे। वहां जाकर बाबा को जलाभिषेक किया। यहां गोस्वामी समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोंचार के साथ बाबा का जलाभिषेक कराया । उन्होंने तेलंगाना राज्य के अमन चैन के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया। यहां उनका स्वागत गोस्वामी समाज के लोगों ने किया। राज्यपाल के जलाभिषेक के लिए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मंदिर का मुख्य द्वार बंद करा दिया था।जिससे मंदिर के मुख्य द्वार पर लम्बी कतारें लग गई। कांवरिया शिवभक्त हर हर महादेव व बोलबम के जयकारे से माहौल शिवमय बना दिये।




