एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में हासिल की सफलता, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएँ

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के कैथी निवासी आशुतोष दुबे (आशु) ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे कैथी एवं चौबेपुर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

आशुतोष, शैलेश दुबे के पुत्र हैं। उनकी माता शशिकला दुबे काशी विद्यापीठ से शिक्षित हैं, जबकि उनके पिता कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं और खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। उनके दादाजी आयुर्वेदिक चिकित्सालय से सेवानिवृत्त चिकित्सक हैं तथा दादी एक कुशल गृहिणी हैं।

परिवार में उनके बड़े पिता जितेंद्र कुमार दुबे वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर लखनऊ में कार्यरत हैं। वहीं बड़ी माता वीणा दुबे, चाचा आशीष कुमार दुबे, उपेंद्र बाबा, प्रज्ञा दुबे, नम्रता दुबे, बहनें आंचल दुबे एवं निवेदिता दुबे, तथा भाई अभिषेक दुबे और सत्यम प्रखर सहित सभी परिजनों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

आशुतोष दुबे की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कैथी सहित पूरे चौबेपुर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिली है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र