श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

हवन-पूजन में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां, संतों ने मानवता, सद्भाव और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। धौरहरा के समीप हरिहरपुर गांव में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञाचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए। पूरे यज्ञ परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, समाज के कल्याण तथा विश्व शांति की कामना की।

महायज्ञ के दौरान संत-महात्माओं ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में मानवता, प्रेम, सद्भाव, शालीनता और भारतीय संस्कृति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाय, गंगा, गीता, गायत्री और गोविंद भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण और प्रचार-प्रसार प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा इनके संदेश को पूरे विश्व तक पहुंचाया जाना चाहिए।

महायज्ञ में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला