निर्जला एकादशी पर संकल्प संस्था ने किया शीतल नींबू शरबत का वितरण

श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा में जुटे संस्था के सदस्य, अनिल कुमार जैन बोले— सेवा और परोपकार से सशक्त होता है समाज

रिपोर्ट : विवेक राय
SHREE 7NEWS, वाराणसी। पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के सामने संकल्प संस्था द्वारा संचालित “संकल्प अन्न क्षेत्र” के तत्वावधान में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल नींबू शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।

कार्यक्रम के दौरान संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और मानवता का संदेश देने वाला पावन अवसर भी है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आमजन एवं जरूरतमंदों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य होने के साथ-साथ समाज में सहयोग, संवेदना और आपसी सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि संकल्प संस्था निरंतर सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज में मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष अग्रवाल (जालपा), अंकित अग्रवाल (जालपा), विजय अग्रवाल (राजमणि ज्वेलर्स), आलोक जैन एवं मृदुल रानी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लव अग्रवाल, नारायण लल्लन चुरमुरा, शुभम, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित संस्था के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संकल्प संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसे सेवा एवं जनहित के कार्यक्रम सामाजिक समरसता, परोपकार और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला