जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

भदोही उपकेंद्र से जुड़े कुशियरा, इंडस्ट्रियल और नेशनल फीडर सुबह 7 से 11 बजे तक रहेंगे बंद, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS भदोही। भदोही स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से संचालित 11 केवी कुशियरा फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर तथा 11 केवी नेशनल फीडर की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार, 26 जून 2026 को सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड भदोही द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

विभाग के अनुसार 33 केवी सिविल लाइन, भदोही पर बीपी-2024-25 योजना के अंतर्गत जर्जर विद्युत तारों को बदलने, नए पोल लगाने तथा कंडक्टरिंग का कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने तथा निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड भदोही ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से बिजली की बचत करने तथा अनावश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग न करने का भी आग्रह किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला