अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मां गंगा का 53 किलोग्राम दूध से अभिषेक, जनकल्याण का दिया संदेश

आंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव मलिक के नेतृत्व में हुआ धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक के बाद जरूरतमंदों में वितरित किया गया 53 किलोग्राम दूध

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की ओर से धार्मिक एवं सेवा भाव से प्रेरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव मलिक (अधिवक्ता) के नेतृत्व में मां गंगा का 53 किलोग्राम दूध से विधि-विधानपूर्वक अभिषेक कर प्रदेश, देश एवं समाज की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की कामना की गई।

 

धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत अभिषेक में प्रयुक्त 53 किलोग्राम दूध असहाय, जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच वितरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाजवादी विचारधारा सेवा, समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है तथा इसी भावना के अनुरूप जनसेवा का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदैव समाज के गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित एक सार्थक पहल है।

 

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

 

कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, रामबाबू सोनकर, आरती यादव, अमन यादव, नरेश यादव, राजेश यादव, मान सिंह चौहान, दिलदार खान, आनंद चौहान, जुनैद खान, विनोद यादव, अब्दुल मजीद, जितेंद्र पाल, आर्यन यादव, निशांत पांडे, भरत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक