राष्ट्रीय सनातन संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, अनुशासन और सेवा कार्यों की बनी रणनीति

वाराणसी में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने रखे विचार, जिला और तहसील स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ की उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को वाराणसी कैंट स्थित मानसरोवर होटल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, अनुशासन, सामाजिक दायित्वों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

 

बैठक की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे ने संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, समर्पण और सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडे, राष्ट्रीय सलाहकार बृजभूषण ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव तथा मुख्य राष्ट्रीय महासचिव अजय श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

प्रदेश इकाई की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रदेश महासचिव गुलाबचंद जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक सौरभ कुमार, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल पांडे ने संगठन के भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए प्रत्येक जनपद, तहसील एवं स्थानीय स्तर तक संगठन की मजबूत इकाइयों के गठन पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित और अनुशासित कार्यशैली ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

 

बैठक में सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक जागरूकता और जनहित के कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। साथ ही आपदा या आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं सेवा कार्यों को तेजी से संचालित करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने की रणनीति भी बनाई गई।

 

इस अवसर पर वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे, मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजनाथ पांडे उर्फ मुलई गुरु, मंडल सचिव अनिल मिश्रा, गाजीपुर जिला अध्यक्ष विकास राय, जौनपुर जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, वाराणसी जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला महासचिव प्रदीप पांडे, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह, मुख्य महासचिव घनश्याम पांडे, गौरव सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को निरंतर गति देने के संकल्प के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक