दुष्कर्म मामले में युवक को झूठा फंसाने का आरोप, महिलाओं ने चौबेपुर थाने पर किया प्रदर्शन

70 से अधिक महिलाओं ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी; पुलिस बोली— साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के शंकरपुर गांव में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक के समर्थन में शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने चौबेपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। युवक की मां के नेतृत्व में करीब 70 महिलाओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित जांच की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान आरोपित काजू की नानी दुईजा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा, जहां उनका उपचार कराया गया।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं सीवों चुनाडीह निवासी मीना देवी ने आरोप लगाया कि उनका एक महिला से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उनके पुत्र करन को नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में झूठा आरोपी बनाया गया है। उनका दावा है कि करन का घटना से कोई संबंध नहीं है और उसे साजिश के तहत मुकदमे में फंसाया गया है।

 

मीना देवी ने बताया कि नाबालिग के लापता होने के बाद पुलिस ने करन और एक अन्य किशोर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। उनका आरोप है कि विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्यों और तथ्यों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज धारा 164 के बयान सहित अन्य साक्ष्य वास्तविक घटनाक्रम की पुष्टि करते हैं, लेकिन उन्हें जांच में उचित महत्व नहीं दिया गया।

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक अन्य युवक ने नाबालिग को करीब 20 दिनों तक अपने रिश्तेदारों के यहां रखा था, इसके बावजूद निर्दोष युवकों को आरोपी बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी उपलब्ध साक्ष्यों को विवेचना में शामिल करने तथा वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय तक थाने के बाहर नारेबाजी होती रही। बाद में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया और उन्हें वापस भेज दिया।

 

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की विवेचना एसीपी सारनाथ द्वारा की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान