राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव के बहुभोज समारोह में जुटीं प्रमुख हस्तियां

राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष पदाधिकारियों ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, सुखद दांपत्य जीवन की कामना की

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ के विशेष राष्ट्रीय सलाहकार एवं महाबोधि इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. बेनी माधव तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं राष्ट्रपति सम्मान से अलंकृत डॉ. नीरजा माधव के सुपुत्र केतन माधव और पुत्रवधू तनु माधव के बहुभोज समारोह का आयोजन गुरुवार को बनारस घराना लॉन में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।

 

इस मांगलिक अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ के शीर्ष पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने डॉ. बेनी माधव एवं डॉ. नीरजा माधव को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

 

समारोह में राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र कुमार पांडे, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे तथा मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह (मुन्ना सिंह) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवदंपति को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

गरिमामय वातावरण में आयोजित इस बहुभोज समारोह में सामाजिक, शैक्षिक एवं साहित्यिक जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता कर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम आत्मीयता, सौहार्द और पारिवारिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान