नाबालिग से देह व्यापार कराने के मामले में महिला समेत चार और आरोपी गिरफ्तार

सारनाथ पुलिस ने प्रतापगढ़ में दबिश देकर की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

 

SHREE 7NEWS, सारनाथ (वाराणसी)। नाबालिग बच्ची से देह व्यापार कराने और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में सारनाथ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को प्रतापगढ़ जिले से दबिश देकर पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रमईपुर नेवादा, प्रतापगढ़ निवासी सुब्रतन उर्फ नरगिस, वाजिद उर्फ राहुल, लियाकत तथा साफ़रुन शामिल हैं।

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को एनजीओ फ्रीडम फर्म की शिकायत पर सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सारनाथ के सारंग चौराहा स्थित एक किराये के मकान में नाबालिग बच्ची से देह व्यापार कराया जा रहा है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मुख्य आरोपी मनोज कुमार और सहिदुन्निसा उर्फ नैन्सी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान चार अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने प्रतापगढ़ में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान