कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

151 लीटर गंगाजल लेकर मार्कण्डेय महादेव जा रहे थे चार युवक; परिधि हॉस्पिटल के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा

रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। मार्कण्डेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए 151 लीटर गंगाजल लेकर जा रहे चार कांवड़िये सोमवार को गाजीपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिधि हॉस्पिटल के समीप कार की चपेट में आ गए। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। उपचार के दौरान विनीत तिवारी (21) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वाराणसी के कालभैरव थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी विनीत तिवारी (21), आशीष चौधरी (23), रितेश पासी (22) और सागर सोनकर (23) कांवड़ लेकर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चारों कांवड़ियों के कलश में करीब 151 लीटर गंगाजल था। चौबेपुर स्थित परिधि हॉस्पिटल के पास वे डिवाइडर के समीप रुके थे। बताया गया कि कुछ देर आराम करने के बाद वे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने चारों को टक्कर मार दी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा। इलाज के दौरान विनीत तिवारी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी हलचल रही।

दुर्घटना में घायल आशीष चौधरी, रितेश पासी और सागर सोनकर का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच और दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बारिश के बीच करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से गूंजा कैथी     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित मार्कण्डेय…

    नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

    विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया शुभारंभ, खिलाड़ियों को ₹5,100 की पुरस्कार राशि   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार, 17…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

    नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

    तिरंगे के सम्मान में रामनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

    तिरंगे के सम्मान में रामनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

    रामबाण के समीप स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

    रामबाण के समीप स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सजा बनारस किला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सजा बनारस किला