नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया शुभारंभ, खिलाड़ियों को ₹5,100 की पुरस्कार राशि

 

रिपोर्ट विवेक राय 

रामनगर (वाराणसी)। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार, 17 अगस्त 2026 को रामनगर बलुआघाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर के द्वारिका पहलवान अखाड़े में भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।

 

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में खेलों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर आज देश-प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। द्वारिका पहलवान अखाड़े की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यहां के पहलवान भी आने वाले समय में बड़े मंचों पर पहचान बनाएंगे। विधायक ने अखाड़े के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए अपनी ओर से पहलवानों को ₹5,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की।

 

भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने कहा कि नाग पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह कुश्ती दंगल पारंपरिक खेल संस्कृति और अखाड़ा परंपरा को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल पहलवानों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और मेहनत से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि समिति की ओर से खिलाड़ियों को लगातार सहयोग दिया जाता रहा है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

 

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत द्वारिका पहलवान अखाड़े के अधिष्ठाता द्वारिका पहलवान ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। दंगल के दौरान विभिन्न मुकाबलों में पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला, तकनीक और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और खेलप्रेमी अखाड़े में मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन अयोध्या प्रसाद निषाद ने किया, जबकि सभी मुकाबलों में रेफरी की भूमिका राधेश्याम निषाद ने निभाई।

 

कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, संजय सिंह निषाद, उदयनाथ ‘मुन्ना निषाद’, रोहित साहनी, मुरारी निषाद, जय सिंह चौहान, राहुल साहनी, अनुराग पहलवान, भोला पहलवान, कुलदीप सेठ, रिषभ सिन्हा, चंदन पहलवान, विकास पहलवान, दीपक पहलवान और आकाश पहलवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पहलवान एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान