रामबाण के समीप स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

स्पंदन गोमती रामसूरत वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष विभू पांडे ने महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा का दिया संदेश

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामबाण के समीप गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्पंदन गोमती रामसूरत वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष विभू पांडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विभू पांडे ने कहा कि स्वतंत्रता और सेवा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब सभी लोग मिलकर समाजहित में कार्य करें। उन्होंने राष्ट्र और समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

 

विभू पांडे ने महिला सशक्तिकरण को समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि आजादी का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब माताएं और बहनें शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनें तथा उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के समान अवसर मिलें।

 

उन्होंने बताया कि गोमती रामसूरत वेलफेयर ट्रस्ट जरूरतमंदों की सहायता के साथ महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग और छोटे उद्योगों के माध्यम से स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से राष्ट्र और समाज के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के संदेश को प्रमुखता से रखा गया।

 

इस अवसर पर सुनील पटेल फौजी, अजीत सिंह, छेदी प्रधान, मंजीत सरदार, डॉ. शौकत अली, अजय चौबे, संजय पांडेय, शुभम सिंह, राजू गांगुली, अमृतलाल, लालजी, कृष्णकांत, भवानी प्रसाद, दशमी, बबलू, उमाशंकर, कन्हैया, चुन्नू, इंद्रजीत, महेंद्र, रामदीन, राजू, शिवप्रसाद, ओपी सिंह और अरविंद दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान