काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया, देश-विश्व की सुख-शांति और समृद्धि की कामना; गंगोत्री सेवा समिति ने किया सम्मानित

 

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने शुक्रवार को काशी की आध्यात्मिक परंपराओं का अनुभव करते हुए सबसे पहले बाबा कालभैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत वह विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने भव्य गंगा आरती में सहभागिता कर मां गंगा की आराधना की।

 

वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और दीपों की मनोहारी छटा के बीच संपन्न हुई गंगा आरती ने अभिनेत्री को भावविभोर कर दिया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां गंगा का पूजन-अर्चन करते हुए देश और विश्व में सुख, शांति, समृद्धि तथा मानव कल्याण की कामना की।

 

इस अवसर पर गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव दिनेश शंकर दुबे ने भाग्यश्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें काशी की प्राचीन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

इससे पूर्व बाबा कालभैरव मंदिर में पं. अभय पांडे, अवशेष पांडे एवं सतीश पांडे ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका पूजन-संपन्न कराया। वहीं, गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ ने उन्हें बाबा कालभैरव का पावन दुपट्टा एवं प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। अभिनेत्री ने काशी की आध्यात्मिक गरिमा और धार्मिक वातावरण की मुक्त कंठ से सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाने और शहीद स्मारक का लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी हुई चर्चा   रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा…

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    18 अगस्त की निर्धारित अंतिम तिथि बढ़ी, एनएफएसए लाभार्थियों को राहत     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल