स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की संगोष्ठी में बोले भाजपा सांसद; स्वनिधि योजना की उपलब्धियां गिनाईं, वेंडर्स की समस्याएं संसद में उठाने का दिया भरोसा

 

 

वाराणसी। स्ट्रीट वेंडर्स देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं और करोड़ों परिवारों की आजीविका का प्रमुख माध्यम भी। उन्हें केवल अतिक्रमण के नजरिए से नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार सृजनकर्ता के रूप में देखा जाना चाहिए। यह बात भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान कही। कार्यक्रम में वाराणसी सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेला-पटरी व्यवसायियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स हर गली, मोहल्ले और शहर की आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी नगर निकाय वेंडर्स को सम्मानपूर्वक कार्य करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाएं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनके स्वरोजगार को मजबूती मिली है। सांसद ने भरोसा दिलाया कि स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े मुद्दों और उनकी समस्याओं को संसद तथा संबंधित मंत्रालयों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर्स को राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच पर संगठित करने के महासंघ के प्रयासों की सभी वक्ताओं ने सराहना की। इस अवसर पर गोपाल सिंह, अजय सिंह बाबी, आलोक पांडेय तथा अभिषेक निगम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान