6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

एनएफएसए के तहत जुलाई माह का वितरण कार्यक्रम जारी, ई-पॉस मशीन से होगा राशन वितरण; चीनी केवल संबंधित उचित दर की दुकान से मिलेगी

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत जुलाई माह के निःशुल्क राशन वितरण की प्रक्रिया 6 जुलाई से 20 जुलाई तक संचालित की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण वल्लभ ने बताया कि खाद्य आयुक्त के निर्देशानुसार अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को निर्धारित तिथियों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं तथा 25 किलोग्राम चावल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अप्रैल, मई और जून माह की तीन किलोग्राम चीनी भी प्रति अंत्योदय कार्ड निर्धारित मूल्य 54 रुपये जमा करने पर वितरित की जाएगी।

वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें एक किलोग्राम गेहूं और चार किलोग्राम चावल शामिल रहेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन वितरण प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। सभी लाभार्थियों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चीनी वितरण पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू नहीं होगी, इसलिए अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी अपनी संबंधित उचित दर (कोटा) की दुकान से ही प्राप्त करनी होगी। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना राशन एवं चीनी प्राप्त करने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    गांधी जयंती पर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत