गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जूम मीटिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने गांधी जयंती को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाने के साथ जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। कार्यालयों और विद्यालयों में सुबह 9 बजे महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान गांधी जी के जीवन संघर्ष, देशप्रेम, देशसेवा, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के साथ उनके प्रिय भजन और रामधुन का आयोजन भी किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण जिलाधिकारी शैलेष कुमार करेंगे।

 

गांधी जयंती पर सुबह 7 बजे मूसीलाटपुर से देवनाथपुर तथा वापस देवनाथपुर से मूसीलाटपुर स्टेडियम तक क्रॉस-कंट्री रेस आयोजित होगी। उप जिलाधिकारी भदोही द्वारा रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी जिला क्रीड़ा अधिकारी को दी गई है।

 

जिलाधिकारी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को गांवों और वार्डों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है। प्रधान, सचिव और लेखपालों की मौजूदगी में अभियान चलाया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

ज्ञानपुर क्षेत्र में दुर्गागंज तिराहे से जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़े कूड़े को तत्काल हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी को आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से प्रत्येक गांव में गांधी जयंती को उत्सव के रूप में मनाने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक विकासखंड के कम से कम पांच गांवों में स्वच्छता को लेकर विशेष प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। स्वच्छता एवं शौचालय की साफ-सफाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गांवों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

 

परियोजना अधिकारी डूडा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों को मलिन बस्तियों में अपनी मौजूदगी में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी विभागाध्यक्ष एवं कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालयों में आंतरिक और बाहरी साफ-सफाई, रंगोली आदि की व्यवस्था करेंगे। वीडिंग योग्य अनावश्यक पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण भी कराया जाएगा।

 

गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सुबह 10:30 बजे ग्राम पिपरीस में कुष्ठ रोगियों को फल एवं दवा वितरित की जाएगी। इसके बाद 11:30 बजे क्षय रोगियों को फल एवं दवा दी जाएगी।

 

इन कार्यक्रमों में मुख्य चिकित्साधिकारी, कुष्ठ रोग अधिकारी, क्षय रोग अधिकारी तथा सभी उप जिलाधिकारी सहयोग करेंगे।

 

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ गांधी जयंती के सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय, गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    तेज हवाओं के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक झोंके चलने की आशंका, जिलाधिकारी ने विभागों और रेस्क्यू टीमों को किया हाई अलर्ट     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान