काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

गेट नंबर-4बी के पास सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप, पत्थर से टकराकर छर्रे लगने से तीन लोग हुए घायल; जांच के आदेश

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से अचानक फायरिंग होने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लगीं, जिससे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताते हुए किसी भी प्रकार की गंभीर चोट से इनकार किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पीएसी जवान की कार्बाइन से अनजाने में फायर हो गया। गोली पत्थर से टकराने के कारण उसके छर्रे आसपास खड़े श्रद्धालुओं तक पहुंच गए, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और संबंधित पीएसी जवान से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला कार्बाइन से आकस्मिक फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली किन परिस्थितियों में चली और सुरक्षा मानकों के पालन में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    गांधी जयंती पर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत