भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

सारनाथ पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा गया आरोपी; जाली नोट और मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते जाली भारतीय मुद्रा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सारनाथ पुलिस और एटीएस वाराणसी इकाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दो वर्षों से सारनाथ थाने में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। शनिवार को उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जाकिर, पश्चिम बंगाल के मालदा जनपद के देवनापुर का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार रात सारनाथ पुलिस और एटीएस की टीम ने मालदा में दबिश देकर की। आरोपी पर करीब एक वर्ष पूर्व 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, एटीएस वाराणसी इकाई के निरीक्षक भारत भूषण तिवारी को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के तस्करों की मदद से बांग्लादेश से जाली भारतीय नोट और मादक पदार्थ भारत लाकर विभिन्न राज्यों में खपाए जा रहे हैं। इसी मामले में पहले मोहम्मद सुलेमान अंसारी और इदरीश को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके कब्जे से 1.97 लाख रुपये के जाली भारतीय नोट, मोबाइल फोन तथा फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे।

पूछताछ में जाकिर ने खुलासा किया कि उसका संपर्क बांग्लादेश के तस्कर रफीकुल उर्फ रकीकुल से था, जो अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर तस्करी करता था। रफीकुल के कहने पर उसने दो लाख रुपये के जाली भारतीय नोट मंगाए थे। इसके बदले सीमा पर जाकर उसने एक लाख रुपये की असली भारतीय मुद्रा रफीकुल को सौंपी थी।

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि इन्हीं जाली नोटों का एक हिस्सा उसने बिहार के उन तस्करों को उपलब्ध कराया था, जिन्हें बाद में वाराणसी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों, तस्करी के मार्गों और वित्तीय लेन-देन की कड़ियों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    गांधी जयंती पर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत