उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को खुला मिला मंदिर का पट; 250 ग्राम वजनी मुकुट गायब, पुलिस को दी गई सूचना

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, चिरईगांव (वाराणसी)। चिरईगांव क्षेत्र के रामचन्दीपुर गांव स्थित प्राचीन उदयीवीर बाबा मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने भगवान के सिर पर सुशोभित चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी नियमित पूजा-अर्चना और साफ-सफाई के लिए पहुंचे।

पुजारी उमाशंकर गिरी और गीता देवी ने बताया कि मंदिर का पट खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो उदयीवीर बाबा के सिर पर स्थापित लगभग 250 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट गायब था। घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद वापस लौट गई।

मामले में चांदपुर चौकी प्रभारी राघवेन्द्र मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन अभी तक किसी की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से शीघ्र खुलासा कर चोरी गए मुकुट की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    बीमार बच्चों का इलाज कराकर लौट रही महिला को सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के…

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक