मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई, सीमांकन के खूँटे उखाड़ने और धमकी देने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अमौली गांव में राजस्व विभाग द्वारा कराई गई सरकारी मेड़बंदी के बाद सीमांकन के खूँटे उखाड़कर दोबारा भूमि पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता महेंद्र नारायण मौर्य ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व संहिता की धारा-24 के अंतर्गत उनकी आराजी संख्या-341 का सीमांकन कराया गया था। इसके बाद 28 जून को राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल की मौजूदगी में मेड़बंदी कर सीमांकन के लिए खूँटे गड़वाए थे।

आरोप है कि राजस्व टीम के लौटने के बाद रामजी मौर्य, गंगा मौर्य, गौरीशंकर विश्वकर्मा, रामभरोसा मौर्य, बबलू मौर्य उर्फ दिलीप कुमार तथा रीता मौर्य ने सीमांकन के खूँटे उखाड़कर फेंक दिए और पुनः विवादित भूमि पर कब्जा कर लिया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, अगले दिन ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर सीमांकन के सभी निशान भी मिटा दिए गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर चौबेपुर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    बीमार बच्चों का इलाज कराकर लौट रही महिला को सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के…

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक