कैंट विधानसभा को मिली 16.37 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

शिवपुरवा में इंटरलॉकिंग मार्ग और ताराधाम कॉलोनी में पक्की सड़क निर्माण का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन व शिलापट्ट का अनावरण

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कुल 16.37 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित दो विकास परियोजनाओं का वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के बीच विधिवत शिलान्यास किया। भूमि पूजन, नारियल फोड़ने और शिलापट्ट के अनावरण के साथ दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

 

पहली परियोजना के तहत अवस्थापना निधि (वित्तीय वर्ष 2025-26) से शिवपुरवा वार्ड संख्या-10 में किरण कन्नौजिया के आवास से अंकुर चड्डा के आवास तक लगभग 11.25 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद है। भूमि पूजन में क्षेत्रीय नागरिक सरोज देवी यजमान रहीं, जबकि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चुन्नू लाल एवं मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके बाद राजन चौधरी ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया।

 

दूसरी परियोजना विधायक निधि (वित्तीय वर्ष 2025-26) के अंतर्गत ताराधाम कॉलोनी (तुलसीपुर) में अवधेश नारायण पाण्डेय के आवास से योगेश कुमार सिंह के आवास तक 61.50 मीटर लंबाई में लेवल उठाकर पक्की सड़क (चौका सेटिंग) निर्माण की है। इस कार्य पर 5.12 लाख रुपये खर्च होंगे और इसका निर्माण यू.पी. सिडको, वाराणसी द्वारा कराया जाएगा। यहां वरिष्ठ नागरिक रामविलास गुप्ता यजमान बने। वरिष्ठ भाजपा नेता भरत जायसवाल एवं आदित्य शर्मा ने शिलापट्ट का अनावरण किया, जबकि पार्षद प्रतिनिधि पुन्नू लाल बिंद ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

 

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गली, सड़क और मोहल्ले तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े विकास कार्य भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

 

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुधीर जायसवाल, अशोक कुमार बिंद, अभिषेक अग्रहरी, वेद प्रकाश मिश्रा, राजू यादव, योगेश सिंह, अजीत राय, प्रसाद दीक्षित, मुन्ना सिंह, राजन श्रीवास्तव, मुकेश प्रजापति, वैभव मिश्रा, राजा बिंद, चंदन बारी, राज यादव, मोहित जैन, विशाल सोनकर, सुमित बिंद, संजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, ध्रुव नाथ सिंह, अंकुर, सुजीत निगम, नरेश कन्नौजिया, माया देवी, राहुल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    बलुआ घाट से किला तक निकाला जुलूस, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं व दुकानदारों का कराया मुंह मीठा     रिपोर्ट: विवेक राय रामनगर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम…

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाने और शहीद स्मारक का लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी हुई चर्चा   रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब