केंद्रीय संयुक्त सचिव ऐश्वर्या सिंह ने कैथी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

आरआरसी केंद्र, ग्राम सचिवालय और अंत्येष्टि स्थल का लिया जायजा, स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की केंद्रीय संयुक्त सचिव ऐश्वर्या सिंह ने रविवार शाम चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव का दौरा कर ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में संचालित आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर), ग्राम सचिवालय, अंत्येष्टि स्थल तथा स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (भारत सरकार) के उपनिदेशक एवं नोडल अधिकारी शिवाजी पाटील तथा स्वच्छ भारत मिशन (उत्तर प्रदेश) के उपनिदेशक राघवेंद्र द्विवेदी ने भी विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने ग्राम सचिवालय, आरआरसी केंद्र और अंत्येष्टि स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

 

संयुक्त सचिव ऐश्वर्या सिंह ने अंत्येष्टि स्थल पर स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा आरआरसी केंद्र में ऑपरेशनल डेटा नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। वहीं, शिवाजी पाटील ने ग्रामीणों से खुले में शौच पूरी तरह बंद रखने तथा नाडेप एवं सोखपीट का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की अपील की।

 

निरीक्षण दल में उपनिदेशक (वाराणसी मंडल) समरजीत यादव, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह तथा जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) भी शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने गांव के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की।

 

इस दौरान खंड विकास अधिकारी (चोलापुर) शिव नारायण सिंह, एडीओ पंचायत अशोक राजभर, ग्राम सचिव अमित वर्मा, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने अधिकांश विकास कार्यों और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए स्थानीय प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना की। साथ ही निर्देश दिया कि ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता योजनाओं का क्रियान्वयन इसी प्रकार गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ जारी रखा जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    धरोहर संरक्षण सेवा संगठन एवं ‘केसरिया भारत’ के गोस्वामी तुलसीदास विचार परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने तुलसी साहित्य को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर     रिपोर्ट:…

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    ओवरब्रिज से झरने की तरह गिरता रहा पानी, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व