भदोही पुलिस का सघन अभियान: एक वारंटी समेत 22 गिरफ्तार, 122 वाहनों का चालान

शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कसा शिकंजा; 1.31 लाख रुपये का समन जारी

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से भदोही पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक वारंटी सहित कुल 22 लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 122 वाहनों का चालान कर 1,31,500 रुपये का समन जारी किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत थाना ज्ञानपुर पुलिस ने ग्राम मवैया हरदोपट्टी से चार, थाना गोपीगंज पुलिस ने ग्राम चितईपुर एवं धीरपुर से दो, जबकि थाना भदोही पुलिस ने ग्राम जमुनीपुर अठगावा से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

 

इसी क्रम में थाना औराई पुलिस ने ग्राम पियरोपुर बाजार से एक वारंटी, ग्राम भगवानपुर से तीन तथा ग्राम सहसेपुर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना सुरियावां पुलिस ने ग्राम हरिपुर से दो और ग्राम दशवनपुर से तीन, जबकि थाना दुर्गागंज पुलिस ने ग्राम सरायहोला से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

 

विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की। अभियान में 104 दोपहिया और 18 चारपहिया वाहनों सहित कुल 122 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही 1,31,500 रुपये का समन जारी किया गया।

 

भदोही पुलिस ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्द कायम रखने तथा सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि जनहित में ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता