स्विफ्ट कार से तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच देसी बम और तमंचा बरामद

सुरियावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी; प्रतापगढ़ के तीनों अभियुक्त जेल भेजे गए

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरियावां थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मारुति स्विफ्ट कार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच अवैध देसी बम, एक तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

 

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरियावां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध लोग स्विफ्ट कार से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोढ़-भदोही मार्ग पर घेराबंदी कर कार को रोककर तलाशी ली।

 

तलाशी के दौरान फैज मोहम्मद फारुकी पुत्र अनीस फारुकी निवासी परेवा नारायण, थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं कार में सवार अजीत मिश्र पुत्र सज्जन लाल मिश्र निवासी बछरौली, थाना हथिगवां, प्रतापगढ़ तथा जबीउल्ला फारुखी पुत्र मोहम्मद रईस फारुखी निवासी दनियालपुर, थाना नवाबगंज, प्रतापगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच अवैध देसी बम भी बरामद किए।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भदोही मोढ़ से नेतानगर, सुरियावां होते हुए अभिया बाजार के रास्ते जौनपुर जा रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

 

बरामदगी के आधार पर थाना सुरियावां में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता