माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर दिया गया जोर, वक्ताओं ने बताया डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी प्रेरणादायी

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर माय भारत, वाराणसी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों, युवाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शारदा चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक सृजन चतुर्वेदी ने कहा कि माय भारत का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास तथा जन-जागरूकता अभियानों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महान विभूतियों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने और समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थापन में सौरभ पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर चंद्रशेखर तिवारी (मून जी), संतोष कनौजिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं माय भारत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा