आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

कविता, कहानी, चित्रकला, कठपुतली, पोस्टर व स्लोगन निर्माण का मिला प्रशिक्षण, वक्ताओं ने गांधीवादी विचारों को अपनाने का दिया संदेश

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा ग्राम भंदहा कला, कैथी स्थित आशा लाइब्रेरी में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में अध्ययन केंद्र की करीब 40 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

समर कैंप के दौरान छात्राओं को कविता लेखन, कहानी लेखन, कठपुतली निर्माण, चित्रकला, पोस्टर एवं स्लोगन निर्माण के साथ-साथ गुलदस्ता तैयार करने जैसी रचनात्मक विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना तथा उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच का विकास करना रहा।

 

समापन अवसर पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक एवं इतिहासकार डॉ. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व के अनेक हिस्सों में हिंसा और युद्ध का माहौल है। ऐसे समय में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने छात्राओं से शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित महान विभूतियों के जीवन और विचारों का अध्ययन कर उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

 

संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी सहयोग और सामूहिक सीखने की भावना से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का बेहतर विकास कर सकता है। उन्होंने छात्राओं से अर्जित ज्ञान को अपने जीवन में अपनाकर जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

 

समर कैंप के सफल आयोजन में दीनदयाल सिंह, सौरभ चंद्र, प्रदीप सिंह, बृजेश कुमार, मीनाक्षी दुबे, अमित कुमार, मिथिलेश दुबे, डॉ. इंदु पाण्डेय तथा वैभव पाण्डेय सहित अन्य सहयोगियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    तीन दिन से लापता थी एमएससी की छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर बरामद किया शव     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  रोहनिया (वाराणसी)। बच्छांव क्षेत्र में एक बंद मकान के…

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    काल भैरव मंदिर में पुजारी को प्रवेश से रोकने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल   रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय  वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित