अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पीडीए अभियान के तहत पौधारोपण कर हरित उत्तर प्रदेश का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर की दीर्घायु की कामना

 

रिपोर्ट : विवेक राय

रामनगर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के अंतर्गत सोमवार को रामनगर के साहित्यनाका क्षेत्र में पीडीए (PDA) अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ आनंद ने कहा कि अखिलेश यादव का सपना “हरा-भरा उत्तर प्रदेश, खुशहाल उत्तर प्रदेश” है। इसी सोच को साकार करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेतों की मेड़ों पर वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सभी ने समाजहित, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

 

कार्यक्रम में मनीष यादव, आनंद यादव, विनोद यादव, लल्लू बाबा, हमज़ा खान तथा आलोक कुमार सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    तीन दिन से लापता थी एमएससी की छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर बरामद किया शव     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  रोहनिया (वाराणसी)। बच्छांव क्षेत्र में एक बंद मकान के…

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    काल भैरव मंदिर में पुजारी को प्रवेश से रोकने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल   रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय  वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित