सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

भूमि विवादों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर दिया जोर, पौधरोपण, जल निकासी और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

समाधान दिवस के दौरान ग्राम मई निवासी शिवशंकर गोसाई ने तालाब एवं चकमार्ग की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपाल को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, जमैथा निवासी छोटेलाल की चक सीमांकन संबंधी शिकायत पर एसीओ चकबंदी को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। ग्राम कादीपुर निवासी हरिश्चंद्र द्वारा रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत पर थाना प्रभारी जफराबाद एवं राजस्व निरीक्षक को संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित होती हैं, इसलिए ऐसे मामलों का समाधान राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से निचले स्तर पर ही समयबद्ध ढंग से किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

बैठक के दौरान आगामी वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पौधों के उठान, भूमि चिन्हांकन, गड्ढों की खुदाई तथा जियो टैगिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने, विद्यालय परिसरों में जलभराव रोकने तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया।

 

उन्होंने गो-संरक्षण केंद्रों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सर्पदंश से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने, शौचालयों के नियमित उपयोग को बढ़ावा देने तथा आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर राहत उपलब्ध कराने के भी निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    वरुणा विहार कॉलोनी में हुई बैठक; पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत, सांगठनिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कचहरी क्षेत्र के जेपी मेहता स्कूल…

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    आयर बाजार में देर रात चोरों ने की वारदात, पुलिस गश्त के चलते बड़ी चोरी टली; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा