जय प्रकाश महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

11 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने पर रहेगा विशेष जोर

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के उमरहां स्थित जय प्रकाश महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षुओं के लिए मंगलवार से पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जुलाई तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण के संचालन के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य आयुक्त स्काउट-गाइड द्वारा तीन प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. शिव प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केवल शैक्षणिक औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित, आत्मनिर्भर और सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि बीएड पाठ्यक्रम में यह प्रशिक्षण अनिवार्य होने के साथ-साथ भावी शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रशिक्षक मदन चौहान ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने की तकनीक, ध्वज बंधन, बिना माला एवं पुष्प के सम्मानपूर्वक स्वागत करने तथा प्रभावी धन्यवाद ज्ञापन की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रशिक्षिका रितेशिनी मिश्रा, कुसुमलता, डॉ. राजमन प्रसाद, रविन्द्र कुमार, राजेश यादव, सतीश पटेल, सुभाष प्रसाद, राम प्रवेश सिंह, रवि, अरुण कुमार, विनोद सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक मदन चौहान ने किया, जबकि अंत में डॉ. राजमन प्रसाद ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड