नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच के लिए पहुंची चार सदस्यीय टीम

कथित गलत टीकाकरण प्रकरण की जांच शुरू, पीएचसी प्रभारी ने आरोपी एएनएम को हटाकर नई तैनाती के दिए निर्देश

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चिरईगांव (वाराणसी)। कथित गलत टीकाकरण के बाद नवजात शिशु की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चिरईगांव के प्रभारी डॉ. राजनाथ राम के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच टीम मातृ-शिशु कल्याण उपकेंद्र कादीपुर खुर्द पहुंची और पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की।

जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृत नवजात के परिजनों के साथ-साथ बीमार दोनों शिशुओं के परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने कथित लापरवाही के लिए संबंधित एएनएम को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पीएचसी प्रभारी ने मृतक शिशु के परिजनों को सांत्वना दी तथा बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।

जांच टीम ने कादीपुर खुर्द स्थित मातृ-शिशु कल्याण उपकेंद्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने संबंधित एएनएम पर भरोसा न होने की बात कहते हुए उनसे टीकाकरण कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों की आपत्ति को देखते हुए पीएचसी प्रभारी ने संबंधित एएनएम को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध कर दिया तथा उनकी जगह एएनएम सीमा मौर्य की तैनाती करते हुए नियमित टीकाकरण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

पीएचसी प्रभारी डॉ. राजनाथ राम ने बताया कि टीकाकरण रजिस्टर में तीनों शिशुओं को केवल बीसीजी वैक्सीन लगाए जाने का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में बीसीजी वैक्सीन से मृत्यु की संभावना नहीं मानी जाती, फिर भी नवजात की मौत अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी हर पहलू से निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच दल में एचईओ डॉ. मानसी गुप्ता, एआरओ काव्या सिंह तथा बीपीएम सरिता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड