भाजपा महानगर के सभी 13 मंडलों में आयोजित हुई ‘आत्मनिर्भर मंडल’ बैठक

संगठन की मजबूती, डिजिटल लर्निंग और मिशन-2027 की तैयारियों पर हुआ मंथन, शक्ति केंद्रों को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में मंगलवार को महानगर क्षेत्र के सभी 13 मंडलों में ‘आत्मनिर्भर मंडल’ बैठकों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बागेश्वरी मंडल की बैठक महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने कहा कि वाराणसी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण यहां के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर की बैठकों में जब भी काशी क्षेत्र की चर्चा होती है, तब वाराणसी महानगर अपनी सक्रिय कार्यशैली और संगठनात्मक मजबूती के कारण अग्रणी स्थान पर रहता है।

उन्होंने कहा कि मासिक मंडल बैठकें संगठन के अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा कमियों का आकलन कर उन्हें दूर करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्रों की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता की आधारशिला बनेगा।

महानगर अध्यक्ष ने सभी मंडल प्रभारियों को अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर नियमित बैठकें आयोजित करने, पन्ना प्रमुखों से सतत संपर्क बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मिशन-2027 को लक्ष्य बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन के विस्तार में योगदान दे।

बैठक में भाजपा के महानगर आईटी संयोजक पंकज चतुर्वेदी ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने मोबाइल के माध्यम से इस कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

बैठक में मंडल प्रभारी चंद्रशेखर उपाध्याय ने मंडल पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश जायसवाल ने किया, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, कांति दीक्षित, प्रमील पाण्डेय, योगेश वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में प्राकृतिक खेती को नई रफ्तार, कृषि-उद्यान विभाग और बंशी गिर गौशाला के बीच एक वर्षीय एमओयू

    100 एकड़ में पायलट परियोजना होगी संचालित, किसानों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, वैज्ञानिक निगरानी और जोखिम सहायता का लाभ   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। वाराणसी में…

    दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    आज शिक्षकों व शिक्षामित्रों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में प्राकृतिक खेती को नई रफ्तार, कृषि-उद्यान विभाग और बंशी गिर गौशाला के बीच एक वर्षीय एमओयू

    वाराणसी में प्राकृतिक खेती को नई रफ्तार, कृषि-उद्यान विभाग और बंशी गिर गौशाला के बीच एक वर्षीय एमओयू

    दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

    भाजपा महानगर के सभी 13 मंडलों में आयोजित हुई ‘आत्मनिर्भर मंडल’ बैठक

    भाजपा महानगर के सभी 13 मंडलों में आयोजित हुई ‘आत्मनिर्भर मंडल’ बैठक

    जय प्रकाश महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

    जय प्रकाश महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

    नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच के लिए पहुंची चार सदस्यीय टीम

    नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच के लिए पहुंची चार सदस्यीय टीम

    जेब काटने की कोशिश में शातिर जेबकतरा गिरफ्तार, भीड़ ने दौड़ाकर दबोचा

    जेब काटने की कोशिश में शातिर जेबकतरा गिरफ्तार, भीड़ ने दौड़ाकर दबोचा