दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

आज शिक्षकों व शिक्षामित्रों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। वाराणसी आगमन के बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रोहनिया स्थित होटल लेमन ट्री पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के पुत्र के विवाह समारोह में सहभागिता की।

 

मुख्यमंत्री बुधवार को चांदमारी स्थित अंतरराष्ट्रीय हस्तकला संकुल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के लागू होने से प्रदेश के लाखों शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को उपचार के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में निर्धारित धनराशि भी हस्तांतरित करेंगे। यह राशि विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

 

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 9:50 बजे सर्किट हाउस से अंतरराष्ट्रीय हस्तकला संकुल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलिपैड से राजकीय हेलिकॉप्टर द्वारा मिर्जापुर के विंध्याचल धाम के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी