जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, आईजीआरएस की लंबित शिकायतों का स्वयं अनुश्रवण करने के निर्देश

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों को न्याय के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

 

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में औपचारिकता या गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी मामले में लापरवाही या भ्रामक रिपोर्ट सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनें तथा गंभीर मामलों का मौके पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित करें। उनका कहना था कि जनसमस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण ही सुशासन की पहचान है।

 

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल का अवलोकन करें, लंबित प्रकरणों में स्वयं शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को समय पर राहत मिल सके।

 

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने दोहराया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज