श्रावण से पहले प्रशासन सतर्क, कांवड़ यात्रा मार्ग का कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

सड़क, पेयजल, सफाई, बिजली और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा; गड्ढा मुक्त मार्ग व जलभराव की समस्या तत्काल दूर करने के निर्देश

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। आगामी श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गुड़िया, ठठरा, मिर्जामुराद और चांदपुर मार्ग का भ्रमण कर सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केंद्र, एंबुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, विश्राम स्थल और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पूरी तरह गड्ढा मुक्त और समतल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मार्ग का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर जहां भी सड़क क्षतिग्रस्त हो, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर उनकी समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि यात्रा अवधि में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खुले और जर्जर बिजली के तारों को तत्काल बदलकर संभावित दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त की जाए।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी डायवर्जन प्लान लागू कर यातायात को सुचारु रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, तैयारियों की नियमित निगरानी रखने तथा यात्रा अवधि में लगातार भ्रमण कर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त, एडीएम सिटी समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    45 से अधिक बीज कंपनियों के 80 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, किसानों तक उन्नत किस्मों के बीज पहुंचाने पर जोर     राजातालाब (वाराणसी)। आराजी लाइन विकासखंड के…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    संजीव सिंह गौतम को भेजा संवेदना पत्र, कहा— उनका सार्वजनिक जीवन और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिले के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर