वृद्ध महिला से चेन लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

सारनाथ पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन और चोरी की बुलेट बरामद की, रेकी कर वारदात को दिया था अंजाम

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। सारनाथ थाना पुलिस ने वृद्ध महिला से सोने की चेन लूटने की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर हवेलिया क्रॉसिंग के समीप से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय चौहान उर्फ लकी (20 वर्ष), निवासी छोटा लालपुर, थाना लालपुर-पाण्डेयपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गत 6 जुलाई को खजुही निवासी मोहित कुमार गुप्ता ने थाना सारनाथ में तहरीर देकर बताया था कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उनकी 71 वर्षीय वृद्ध माता की दुकान में घुस गए। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सारनाथ में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक अजय कुमार को विवेचना सौंपी गई। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया।

 

पूछताछ में विजय चौहान उर्फ लकी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल उसने अपने साथी के साथ मिलकर अस्सी घाट क्षेत्र से चोरी की थी। वारदात से पहले दोनों ने दुकान की रेकी की और वृद्ध महिला को अकेला देखकर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी उन्होंने इसी प्रकार की वारदात का प्रयास किया था, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सके थे।

 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को लूटी गई सोने की चेन बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से 09.09 ग्राम वजन की सोने की चेन तथा चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

पुलिस के अनुसार, विजय चौहान उर्फ लकी एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना लालपुर-पाण्डेयपुर, भेलूपुर और सारनाथ में चोरी, लूट तथा आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    45 से अधिक बीज कंपनियों के 80 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, किसानों तक उन्नत किस्मों के बीज पहुंचाने पर जोर     राजातालाब (वाराणसी)। आराजी लाइन विकासखंड के…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    संजीव सिंह गौतम को भेजा संवेदना पत्र, कहा— उनका सार्वजनिक जीवन और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिले के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर